Monday, May 19, 2014

बिहार के नए मुख्यमंत्री

बिहार के नए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पिता रामजीत राम मांझी खेतिहर मजदूर थे। छह अक्टूबर 1944 को बिहार के गया जिले में जन्मे जीतन राम ने भी खेत में मजदूरों के बीच काफी काम किया है। उन्होंने स्नातक [ऑनर्स] तक शिक्षा ग्रहण की। 1980 में राजनीति में प्रवेश के बाद से उन्होंने कई पद और विभाग संभाले। इस दौरान जीतन राम ने खेतिहर मजदूरों व महादलित समाज के विकास के लिए बहुत काम किया।
करीब तीन दशक तक बिहार विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले मांझी 1980 से 1990 तक व 1996 से अब तक विधायक हैं। इस बीच वे 1983 से 1985 तक राज्य सरकार में उप मंत्री, 1985 से 1988 तक राज्य मंत्री, 1998 से 2000 तक राज्य मंत्री व 2008 से अब तक मंत्री रहे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मांझी प्रदेश के 33वें मुख्यमंत्री बने। वह इस बार गया सुरक्षित संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव हार गए हैं। मांझी आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।